Monday, November 2

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री सारंग ने नरेला के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नरेला विधानसभा के हर घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

भोपाल, 16 सितंबर 2026 | (सद्वार्ता)

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक एवं राजनीतिक यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति मिली है तथा विभिन्न क्षेत्रों में नए विकास कार्य किए जा रहे हैं।

📢 SD News Agency से जुड़ें और पाएं हर खबर का अपडेट अपने मोबाइल पर!

देश-दुनिया, राजनीति, समाज, व्यापार, प्रदेश और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण खबरें सीधे अपने मोबाइल WhatsApp पर प्राप्त करते रहें।

📰 SD News Agency के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और ग्रुप से जुड़ जाएं।

👉 WhatsApp Group से जुड़ने के लिए क्लिक करें:
SD News Agency WhatsApp Group से जुड़ें

SD News Agency — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

नरेला के हर घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

मंत्री सारंग ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नरेला विधानसभा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, संकल्प और जनभागीदारी के रूप में मनाते हुए अभियान को व्यापक जनसहभागिता से सफल बनाया जाएगा।

बैठक में नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।