Monday, November 2

Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर पर OIC के बयान को भारत ने किया खारिज, कहा- आंतरिक मामलों पर टिप्पणी का अधिकार नहीं
Jammu and Kashmir, Natioanal, North Zone STATES

जम्मू-कश्मीर पर OIC के बयान को भारत ने किया खारिज, कहा- आंतरिक मामलों पर टिप्पणी का अधिकार नहीं

न्यूयॉर्क में OIC के जम्मू-कश्मीर संपर्क समूह ने आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन दोहराया; भारत ने संगठन की टिप्पणियों को अनुचित और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया नई दिल्ली, 23 सितंबर। (SDNA) जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के बीच कूटनीतिक मतभेद एक बार फिर सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में OIC के जम्मू-कश्मीर संपर्क समूह की बैठक हुई, जिसमें संगठन ने कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के समर्थन को दोहराया। OIC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संगठन के महासचिव इस्माइल औल्द शेख अहमद ने जम्मू-कश्मीर के संबंध में OIC की पूर्ववर्ती स्थिति को दोहराते हुए इसे दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया। OIC ने क्षेत्र की मानवीय, मानवाधिकार और सुरक्षा स्थिति को लेकर भी चिंता व्यक्त की तथा 2019 के बा...