Monday, November 2

Maharashtra

मालाड के फ्रीजर में चार साल से अधिक समय से रखा था बुजुर्ग का शव, दुर्गंध से खुला मामला
Maharashtra, Natioanal, West Zone States

मालाड के फ्रीजर में चार साल से अधिक समय से रखा था बुजुर्ग का शव, दुर्गंध से खुला मामला

78 वर्षीय व्यक्ति की 2022 में कैंसर से हुई थी मौत; पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों और सेंटर संचालक से शुरू की पूछताछ मुंबई, 29 सितंबर। (SDNA) मुंबई के मालाड के कुरार विलेज इलाके में एक डे केयर सेंटर के फ्रीजर से करीब चार साल तीन महीने 20 दिन पुराना शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 78 वर्ष थी और उनकी मृत्यु 9 जून 2022 को कैंसर के कारण हुई थी। कथित तौर पर मृत्यु के बाद शव को फ्रीजर में संरक्षित कर रखा गया था। पुलिस को मामले की जानकारी सोमवार शाम उस समय मिली, जब सेंटर से तेज दुर्गंध आने की शिकायत सामने आई। मौके पर पहुंची कुरार पुलिस ने सेंटर की तलाशी ली। जांच के दौरान एक फ्रीजर से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेटा मुंबई में, बेटी अमेरिका में रहती है पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिवार में...
‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के प्रचार को डिजिटल ताकत देने पुणे में सोशल मीडिया सुगोष्ठी
Maharashtra, Natioanal, West Zone States

‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के प्रचार को डिजिटल ताकत देने पुणे में सोशल मीडिया सुगोष्ठी

30 सितंबर को स्वरूप वर्धिनी में आयोजन; पत्रकारों, डिजिटल क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स, डिजाइनर्स और गोसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं से सहभागिता का आह्वान पुणे, 28 सितंबर 2026। (SDNA) ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के माध्यम से गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पुणे में विशेष सोशल मीडिया सुगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 4 बजे स्वरूप वर्धिनी, 161 शनिवार पेठ, पारगे चौक, सदानंद नगर के सामने, मंगलवार पेठ, पुणे में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार डिजिटल दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स (X), व्हॉट्सऐप सहित सोशल मीडिया और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म जनजागरूकता के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। इसी क्षमता का सकारात्मक एवं सेवाभावी उपयोग करते हुए गोसेवा, गोवंश के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े संदेश को व्यापक स्...
IIT-बॉम्बे छात्र की मौत का मामला: साहिल के पिता हिरासत में, जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित
Crime, Maharashtra, Organized Crime, Police, West Zone States

IIT-बॉम्बे छात्र की मौत का मामला: साहिल के पिता हिरासत में, जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित

बेटे की मौत के बाद कैंपस में भूख हड़ताल करने जा रहे थे रवींद्र वाकोडे; परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा मुंबई | 24 सितंबर 2026 (SDNA) IIT-बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। बेटे की मौत के बाद कैंपस में भूख हड़ताल शुरू करने के लिए पवई स्थित IIT-बॉम्बे परिसर की ओर जा रहे साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को भांडुप इलाके में हिरासत में लिया। साहिल की 18 सितंबर को मौत हुई थी। इसके बाद उसके परिवार ने संस्थान में कथित उत्पीड़न और जातीय भेदभाव को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस और IIT-बॉम्बे प्रशासन की ओर से मामले की अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज से घटनाक्रम खंगाल रही क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रारंभिक जांच विवरण के मुताबिक, 18 सितंबर को परीक्षा के दौरान साहि...
मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य
Maharashtra, mumbai, West Zone States

मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य

एक वर्ष में 700 से अधिक जिलों में कार्यालय और 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य मुंबई। मारवाड़ी एवं गुजराती समाज के सामाजिक, राष्ट्रहित एवं राजनीतिक विकास तथा समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से स्थापित मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में आयोजित हुआ। समारोह में काउंसिल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार के मार्गदर्शन में काउंसिल के अध्यक्ष संपतलाल जैन के नेतृत्व में 25 सक्रिय एवं गतिशील सदस्यों ने पद एवं सामाजिक दायित्व की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं निदेशकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अ...