चार दिन की प्रतीक्षा के बाद जैन मुनि ने पूरा किया संकल्प, आधी रात को जैन स्थानक पहुंचे CM सैनी
मुख्यमंत्री के आने तक अन्न-जल त्यागने का लिया था प्रण; पानीपत में डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात कर सैनी ने कराया पारणा
(SDNA) पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर रात करीब 12 बजे पानीपत की गांधी मंडी स्थित एसएस जैन सभा के जैन स्थानक पहुंचे। यहां उन्होंने जैन मुनि डॉ. राजेश महाराज से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के पहुंचने के साथ ही मुनि का संकल्प पूरा हुआ, जिसके बाद उनके पारणे का मार्ग प्रशस्त हुआ।
डॉ. राजेश महाराज ने संकल्प लिया था कि जब तक मुख्यमंत्री स्वयं उनसे मिलने नहीं आएंगे, तब तक वे अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन में देरी के कारण वे पिछले चार दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे।
कार्यक्रम रद्द होने के बाद भी जारी रखा उपवास
एसएस जैन सभा के अनुसार, मुनि ने 8 अक्टूबर को अभिग्रह लिया था और 9 अक्टूबर को संकल्प पूरा होने पर पारणा निर्धारित था। मुख्यमंत्र...


