नट सम्राट संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती मनाई
छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक, योग और दंड प्रदर्शन से दी प्रस्तुति
उज्जैन। प्रसिद्ध नाटककार एवं संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती सेवा भारती बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं ने समूह गीत, नृत्य, नाटक, योग प्रदर्शन, दंड प्रस्तुति तथा श्रीमद्भगवद्गीता के बारहवें अध्याय का पाठ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाटककार श्री दुर्गेश बाली ने कहा कि नाटक ऐसी कला है, जो दृश्य-श्रव्य माध्यम के जरिए सीधे दर्शकों के हृदय तक पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि संगीतसूर्य केशवराव भोसले ने अपना पूरा जीवन संगीत नाटक को समर्पित किया। उन्होंने संगीत नाटक की परंपरा को व्यापक रूप से लोगों के सामने...


