भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125 वर्ष: मथुरा में दो दिवसीय महामहोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में
21-22 अक्टूबर को श्री ऋषभ ब्रह्मचर्य आश्रम परिसर में होगा राष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ; तीर्थ संरक्षण, जैन विरासत और श्रमण संस्कृति के संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर
(SDNA) मथुरा, उत्तर प्रदेश। भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को समर्पित शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष महामहोत्सव के शुभारंभ की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ 21 और 22 अक्टूबर 2026 को मथुरा स्थित श्री ऋषभ ब्रह्मचर्य आश्रम परिसर के इंटर कॉलेज ग्राउंड में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। समारोह पूज्य आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज एवं पूज्य श्री सुरत्न सागर जी महाराज ससंघ के निर्देशन और सान्निध्य में संपन्न होगा।
कमेटी की 125 वर्षों की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक यात्रा को यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह ...







