Sunday, November 1

Chhattisgarh

भिलाई में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज का प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
Central Zone STATES, Chhattisgarh

भिलाई में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज का प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

क्षमावाणी कार्यक्रम के साथ ‘पुरखौती’ पत्रिका और ‘जैन चरित्र बोध’ पुस्तक का हुआ विमोचन (SDNA) भिलाई (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में गोलापूर्व दिगम्बर जैन समाज की सामाजिक एकता, पारिवारिक आत्मीयता और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित प्रांतीय पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन रिसाली, भिलाई स्थित सन्मति पैलेस में किया गया। राज्य गठन के बाद पहली बार आयोजित इस प्रांतीय स्तर के आयोजन में क्षमावाणी कार्यक्रम के साथ समाज की पारिवारिक पत्रिका ‘पुरखौती’ का विमोचन हुआ। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाजजनों ने सहभागिता कर आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन गोलापूर्व महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रेयांश जैन सागर, उपाध्यक्ष देवेंद्र लुहारी सागर एवं विनोद जैन कोतमा, प्रचार मंत्री तथा जैन तीर्थ रेशंदीगिरि-नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश जैन रागी बकस्वाहा सहि...
रायपुर में परिवार पर टूटा कहर, पत्नी और दो बेटों की हत्या का आरोप; खुद भी घायल हुआ आरोपी
Central Zone STATES, Chhattisgarh, Crime, Organized Crime

रायपुर में परिवार पर टूटा कहर, पत्नी और दो बेटों की हत्या का आरोप; खुद भी घायल हुआ आरोपी

डुमरतराई के किराये के मकान में हुई वारदात, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह की बात सामने आई रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। माना थाना क्षेत्र के डुमरतराई इलाके में एक 36 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटों पर चाकू से हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच जारी है। किराये के मकान में हुई वारदात पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बालोद निवासी भुवनेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह डुमरतराई के साहू पारा इलाके में किराये के ...
झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया बड़ा फैसला
Central Zone STATES, Chhattisgarh, Natioanal, Political Parties, Politics

झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया बड़ा फैसला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी मौत, 2013 में परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुआ था हमला जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जगदलपुर स्थित विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इससे पहले 5 सितंबर 2026 को अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद अदालत ने सजा सुनाने के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की थी। 25 मई 2013 को हुआ था हमला 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी से गुजर रहा था। इसी दौरान माओवादियों ने काफिले को निशाना बनाकर हमला किया। हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग मारे गए। मृतकों में तत्...