Monday, November 2

Crime

सरकारी ई-मेल की सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस अलर्ट, निजी ऐप्स पर इस्तेमाल करने से बचें
Crime, Cyber Crime, Police, Rajasthan, West Zone States

सरकारी ई-मेल की सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस अलर्ट, निजी ऐप्स पर इस्तेमाल करने से बचें

एक ही पासवर्ड से कई खाते चलाना पड़ सकता है भारी; सरकारी सिस्टम में अनधिकृत प्रवेश का खतरा, साइबर शाखा ने जारी की एडवाइजरी (SDNA) जयपुर। सरकारी ई-मेल आईडी और पासवर्ड की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेताया है कि सरकारी ई-मेल का इस्तेमाल शॉपिंग, सोशल मीडिया, गेमिंग और अन्य निजी ऐप्स पर करना तथा अलग-अलग खातों में एक ही पासवर्ड रखना सरकारी डिजिटल व्यवस्था की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर शाखा R4C ने यह एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वी.के. सिंह के अनुसार, सरकारी ई-मेल आईडी और पासवर्ड चोरी होने या लीक होने पर साइबर अपराधी उनका दुरुपयोग कर सकते हैं। सुरक्षा संचालन केंद्र (SOC) को डार्क वेब पर सरकारी ई-मेल के लॉग...
इंदौर में कैफे के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूंसे
Central Zone STATES, Crime, Madhya Pradesh

इंदौर में कैफे के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, जमकर चले लात-घूंसे

लसूड़िया क्षेत्र की अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में देर रात हुआ विवाद; पुलिस के पहुंचते ही मौके से भागे युवक (SDNA) इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कैफे में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग में दो गुटों के युवक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के युवक बिल्डिंग से बाहर पार्किंग में पहुंचे, जहां उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही युवक वहां से फरार हो गए। विवाद की वजह और घटना में शामिल युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।...
‘पार्सल अटक गया’ का मैसेज आए तो सावधान! एड्रेस अपडेट के नाम पर बैंक खाता खाली कर रहे साइबर ठग
Crime, Cyber Crime

‘पार्सल अटक गया’ का मैसेज आए तो सावधान! एड्रेस अपडेट के नाम पर बैंक खाता खाली कर रहे साइबर ठग

इंडिया पोस्ट और कूरियर कंपनियों के नाम पर फर्जी SMS-WhatsApp भेजकर बनाया जा रहा दबाव; ₹10 से ₹50 के मामूली शुल्क के बहाने कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI की गोपनीय जानकारी हासिल करने का खेल जयपुर | SDNA आपके मोबाइल पर अगर अचानक “आपका पार्सल गलत पते के कारण होल्ड पर है”, “एड्रेस अपडेट नहीं किया तो पार्सल वापस चला जाएगा” या “डिलीवरी रोक दी गई है, तुरंत लिंक पर क्लिक करें” जैसा संदेश आए तो जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा R4C ने इंडिया पोस्ट, स्पीड पोस्ट और प्रमुख कूरियर एजेंसियों के नाम पर चल रहे ऐसे ही एक साइबर फ्रॉड को लेकर आमजन को विशेष रूप से सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी फर्जी SMS, WhatsApp मैसेज, ईमेल और फोन कॉल के जरिए लोगों को भरोसे में लेकर उन्हें फिशिंग लिंक या संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शुरुआत सिर्फ कुछ र...
बालोतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 180 किलो डोडा पोस्त, दो पिस्टल और 8 कारतूस बरामद
Crime, Organized Crime, Police, Rajasthan, West Zone States

बालोतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 180 किलो डोडा पोस्त, दो पिस्टल और 8 कारतूस बरामद

नाकाबंदी देख तेज रफ्तार में भागी स्कॉर्पियो, कच्चे रास्ते पर छोड़ा वाहन; पीछा कर दो कथित तस्कर गिरफ्तार, NDPS और आर्म्स एक्ट में जांच जारी बालोतरा | SDNA मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालोतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। पुलिस के अनुसार धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में एक काले रंग की स्कॉर्पियो से 180 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, दो पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोहरलाल (23) निवासी छौटन आगौर, थाना छौटन, जिला बाड़मेर और दिनेश कुमार (24) निवासी भुणिया, थाना धनाऊ, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। सूचना से शुरू हुई कार्रवाई, नाकाबंदी के बाद पीछा पुलिस अधीक्षक बालोतरा राजेश कुमार कावत, आईपीएस के अनुसार जिले में ...
नवादा में पारिवारिक समारोह के दौरान चाकूबाजी, एक भाई की मौत; दो घायल
Bihar, Crime, East Zone

नवादा में पारिवारिक समारोह के दौरान चाकूबाजी, एक भाई की मौत; दो घायल

छठी समारोह में डीजे पर विवाद के बाद तीन सगे भाइयों पर हमला; पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया नवादा, 29 सितंबर। (SDNA) बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में एक पारिवारिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर धारदार हथियार से किए गए हमले में तीन सगे भाई घायल हो गए। इनमें से संदीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके भाई सूरज कुमार और प्रदीप मांझी घायल हैं। घटना सोमवार रात एक परिवार में आयोजित छठी समारोह के दौरान हुई। बताया गया कि बेटी के जन्म के बाद आयोजित कार्यक्रम में संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया था। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद परिजनों के अनुसार कार्यक्रम में एक युवक काफी देर तक डीजे की धुन पर नाच रहा था। परिवार की ओर ...
मामा को जेल भेजने की साजिश, CO से मांग लिए 1 करोड़! भांजे की चाल पुलिस ने ऐसे पकड़ी
Crime, East Zone, Jharkhand, Organized Crime

मामा को जेल भेजने की साजिश, CO से मांग लिए 1 करोड़! भांजे की चाल पुलिस ने ऐसे पकड़ी

जमीन विवाद में रिश्ते की हदें पार, मामा को फंसाकर जेल भिजवाने की थी योजना; रंगदारी के मैसेज में जानबूझकर मामा के बैंक खाते की जानकारी दी धनबाद। धनबाद के अंचल अधिकारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला रंगदारी वसूली से ज्यादा एक रिश्तेदार को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश का था। मामले में पांडरपाला निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने ही मामा को इस मामले में फंसाने की योजना बनाई थी। इसके पीछे जमीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। योजना के तहत ऐसा माहौल तैयार किया गया कि जांच का शक मामा पर जाए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। 14 सितंबर को आया था धमकी भरा मैसेज पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की श...
रायपुर में परिवार पर टूटा कहर, पत्नी और दो बेटों की हत्या का आरोप; खुद भी घायल हुआ आरोपी
Central Zone STATES, Chhattisgarh, Crime, Organized Crime

रायपुर में परिवार पर टूटा कहर, पत्नी और दो बेटों की हत्या का आरोप; खुद भी घायल हुआ आरोपी

डुमरतराई के किराये के मकान में हुई वारदात, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह की बात सामने आई रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। माना थाना क्षेत्र के डुमरतराई इलाके में एक 36 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटों पर चाकू से हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच जारी है। किराये के मकान में हुई वारदात पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बालोद निवासी भुवनेश्वर साहू के रूप में हुई है। वह डुमरतराई के साहू पारा इलाके में किराये के ...
IIT-बॉम्बे छात्र की मौत का मामला: साहिल के पिता हिरासत में, जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित
Crime, Maharashtra, Organized Crime, Police, West Zone States

IIT-बॉम्बे छात्र की मौत का मामला: साहिल के पिता हिरासत में, जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित

बेटे की मौत के बाद कैंपस में भूख हड़ताल करने जा रहे थे रवींद्र वाकोडे; परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा मुंबई | 24 सितंबर 2026 (SDNA) IIT-बॉम्बे के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। बेटे की मौत के बाद कैंपस में भूख हड़ताल शुरू करने के लिए पवई स्थित IIT-बॉम्बे परिसर की ओर जा रहे साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे को मुंबई पुलिस ने गुरुवार को भांडुप इलाके में हिरासत में लिया। साहिल की 18 सितंबर को मौत हुई थी। इसके बाद उसके परिवार ने संस्थान में कथित उत्पीड़न और जातीय भेदभाव को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस और IIT-बॉम्बे प्रशासन की ओर से मामले की अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज से घटनाक्रम खंगाल रही क्राइम ब्रांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रारंभिक जांच विवरण के मुताबिक, 18 सितंबर को परीक्षा के दौरान साहि...
AI Shopping Alert: खरीदारी का फैसला AI के हाथ में तो बैंक खाते पर भी मंडरा सकता है खतरा
Cyber Crime, Natioanal

AI Shopping Alert: खरीदारी का फैसला AI के हाथ में तो बैंक खाते पर भी मंडरा सकता है खतरा

बड़े बैंकों ने जताई चिंता, AI एजेंट से शॉपिंग में धोखाधड़ी और डेटा लीक का जोखिम; ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नए नियमों की मांग नई दिल्ली, 23 सितंबर।ऑनलाइन शॉपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब AI एजेंट केवल सामान की जानकारी देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे यूजर की जरूरत समझकर प्रोडक्ट खोजने और खरीदारी की प्रक्रिया में भी मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसी बढ़ती सुविधा के साथ बैंकिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े नए खतरे भी सामने आने लगे हैं। दुनिया के कई बड़े बैंकों ने AI आधारित शॉपिंग एजेंट्स को लेकर ग्राहकों को सावधानी बरतने की जरूरत बताई है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक NatWest, Bank of America, ING, Capital One, Commonwealth Bank of Australia और न्यूजीलैंड के ASB Bank समेत कई बैंकों ने AI आधारित 'एजेंटिक कॉमर्स' से जुड़े संभावित जोखिमों पर चिंता जताई...
बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
Crime, Organized Crime, Rajasthan, West Zone States

बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से गैस चोरी का मामला; एलपीजी से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल सिलेंडर और पिकअप जब्त, दो आरोपी दस्तयाब बालोतरा, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) बालोतरा पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिफाइनरी से विभिन्न डिपो की ओर जाने वाले एलपीजी टैंकरों से गैस चोरी कर अवैध रिफिलिंग करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एलपीजी गैस से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को दस्तयाब किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा राजेश कुमार कावत आईपीएस ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह आरपीएस और वृताधिकारी पचपदरा योगेश चौधरी आरपीएस के निकट सुपरविजन में तथा थाना पचपदरा प...