Monday, November 2

Uttarakhand

हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, सीएम धामी ने बताया ज्ञान परंपरा से आधुनिकता का सेतु
Natioanal, North Zone STATES, Uttarakhand

हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का शुभारंभ, सीएम धामी ने बताया ज्ञान परंपरा से आधुनिकता का सेतु

हरिद्वार, 23 सितंबर (SDNA): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार स्थित पतंजलि वेलनेस योग ग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और पतंजलि परिवार को शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरिद्वार केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण भूमि भी है। ऐसे में पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् की शुरुआत भारत की प्राचीन ज्ञान-विरासत को वर्तमान समय की आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भारत की गुरुकुल व्यवस्था हजारों वर्षों से ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और जीवन-मूल्यों के निर्माण का माध्यम रही है। इस परंपरा को आधुनिक शिक्षा और समकालीन आवश्यकताओं के साथ जोड़कर आगे बढ़ाना भारतीय ज्...