VEDIO: दिल्ली में धारा 163 के नाम पर यातायात रोकने पर पुलिस से भिड़े अधिवक्ता प्रताप भानु, आदेश की प्रति मांगने वाला वीडियो वायरल
“जब रोकने का आदेश है, तो उसकी कॉपी दिखाइए” — कानून के पालन और जवाबदेही को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
नई दिल्ली | SDNA
दिल्ली में 10 अक्टूबर को धारा 163 का हवाला देकर छावनी क्षेत्र में आवाजाही और यातायात प्रभावित किए जाने को लेकर पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच हुई बहस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एससी अधिवक्ता प्रताप भानु पुलिस अधिकारियों से कथित प्रतिबंधात्मक आदेश की प्रति दिखाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम ने कानून के पालन, प्रशासनिक कार्रवाई और नागरिकों के अधिकारों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
वायरल वीडियो में अधिवक्ता प्रताप भानु पुलिसकर्मियों से सवाल करते दिखाई देते हैं कि यदि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत यातायात रोकने या आवाजाही प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है, तो उसकी प्रति उन्हें दिखाई जाए। उ...







