फ्रीगंज में बाबा महाकाल की दशहरा सवारी का भव्य स्वागत, 51 किलो पेड़े और एक क्विंटल फूलों से किया अभिनंदन
(SDNA) उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में दशहरे के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी का फ्रीगंज क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। मान्यता है कि विजयादशमी पर बाबा महाकाल नगर भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। वर्ष में एक बार निकलने वाली इस विशेष सवारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
फ्रीगंज में बाबा महाकाल की सवारी के आगमन पर भक्तों ने पुष्पवर्षा और पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। इस दौरान 51 किलो पेड़े और एक क्विंटल फूलों से बाबा महाकाल का भव्य अभिनंदन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष शीश नवाकर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व महापौर मदनलाल लालावत, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रवि वर्मा, पूर्व पार्षद यशवंत पटेल, पार्षद प्रतिनिधि राजा कालरा...






