जबलपुर में पिता के बाद 15 साल की बेटी की मौत, अंतिम संस्कार के बीच पहुंची पुलिस; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
बरखेड़ा गांव में एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; पिता की सांप के काटने से मौत के बाद बेटी की अचानक बिगड़ी तबीयत
जबलपुर | 24 सितंबर 2026 (SDNA)
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र स्थित बरखेड़ा गांव में एक परिवार में पिता की मौत के कुछ समय बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी की भी अचानक मौत हो गई। परिवार बेटी की मौत को पिता की मृत्यु के सदमे से जोड़कर उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को बच्ची की मौत की परिस्थितियों पर संदेह हुआ और टीम श्मशान घाट पहुंच गई।
पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
पहले पिता को सांप ने काटा था
सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के अनुसार, बरखेड़ा निवासी बसंत कोल (44) को रात में सोते समय ...









