Monday, November 2

Rajasthan

कोटा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सीएम भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया
Elections, Politics, Rajasthan, West Zone States

कोटा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सीएम भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया

नयानोहरा में कार्यकर्ताओं से संवाद; आगामी पंचायत चुनावों के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान कोटा, 29 सितंबर। कोटा के लाड़पुरा विधानसभा क्षेत्र के नयानोहरा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए स्वागत और अभिनंदन के लिए आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और विश्वास संगठन को निरंतर ऊर्जा देता है। निकाय चुनाव के परिणाम पर कार्यकर्ताओं को बधाई शर्मा ने हाल में संपन्न निकाय चुनावों में भाजपा क...
बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
Crime, Organized Crime, Rajasthan, West Zone States

बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से गैस चोरी का मामला; एलपीजी से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल सिलेंडर और पिकअप जब्त, दो आरोपी दस्तयाब बालोतरा, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) बालोतरा पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिफाइनरी से विभिन्न डिपो की ओर जाने वाले एलपीजी टैंकरों से गैस चोरी कर अवैध रिफिलिंग करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एलपीजी गैस से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को दस्तयाब किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा राजेश कुमार कावत आईपीएस ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह आरपीएस और वृताधिकारी पचपदरा योगेश चौधरी आरपीएस के निकट सुपरविजन में तथा थाना पचपदरा प...