उज्जैन में आज जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग स्पर्धा, 100 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
(SDNA) उज्जैन। शहर में गुरुवार को जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिव रोलर स्केटिंग के तत्वावधान में होने वाली इस स्पर्धा में जिलेभर के 100 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन सुदामा नगर में जैन मंदिर के पीछे, चामुंडा माता चौराहे के पास किया जाएगा। खेल आयोजन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी।
कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, उविप्रा के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव और जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और जिले में रोलर स्केटिंग खेल को प्रोत्साहित करना है। आयोजन की जानकारी आदर्श प्रताप सिंह जादौन ने दी।...









