सिंधु जल संधि पर नई डील के संकेत, भाजपा सांसद बोले- बातचीत से पाकिस्तान को ही होगा फायदा
आतंकवाद छोड़कर बातचीत की मेज पर आए पाकिस्तान, भारत कूटनीति से कभी पीछे नहीं हटा : सुजीत कुमार
नई दिल्ली, 22 सितंबर। (SDNA) सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने कहा है कि भारत भविष्य में नई संधि पर बातचीत के लिए तैयार हो सकता है, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को आतंकवाद और भारत के खिलाफ छद्म युद्ध का रास्ता छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि 1960 में हुई पुरानी संधि अब मौजूदा परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है और यदि पाकिस्तान सकारात्मक रुख के साथ बातचीत की मेज पर आता है तो नई डील दोनों देशों के हित में हो सकती है।
सुजीत कुमार ने ‘रशिया टुडे’ को दिए एक इंटरव्यू में सिंधु जल संधि को लेकर भारत के रुख पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदल चुकी हैं और पाकिस्तान को इस बदले हुए परिदृश्य को समझना होगा। उनके मुताबिक, भारत ने ...




