Friday, November 6

Natioanal

इंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में आकार लेगा प्रदेश का पहला सिंधु कला केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन समारोह को वर्चुअली किया संबोधित; सिंधु सभ्यता की विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल इंदौर, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) सिंधु सभ्यता की गौरवशाली विरासत, संस्कृति, कला और परंपराओं को संरक्षित कर नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में इंदौर में प्रदेश के पहले सिंधु कला केंद्र का निर्माण आकार लेगा। “सिंधु सभ्यता से संस्कृति तक” की संकल्पना पर आधारित इस केंद्र का भूमिपूजन समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम नगरीय सभ्यताओं में से एक थी। हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे नगरों की सुव्यवस्थित सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, पक्की ईंटों से बने भवन, अनाज भंडारण और व्यापारिक गतिविधियां उस समय के उन्नत नगर नियोजन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शा...
इंदौर बन रहा मध्यभारत की टेक कैपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर बन रहा मध्यभारत की टेक कैपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंफोसिस के नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का वर्चुअल शुभारंभ; तकनीकी क्षेत्र में रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा जबलपुर, 16 सितंबर |   (सद्वार्ता)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत की टेक कैपिटल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इंदौर में पैशन, प्रोफेशन और पोटेंशियल का अनूठा संगम है। बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से उन्होंने इंफोसिस के इंदौर स्थित नए परिसर का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में विश्वस्तरीय अधोसंरचना के साथ दक्ष कार्यबल उपलब्ध है। इंफोसिस के नए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर इंदौर में इंफोसिस के विस्तारित परिसर में 5,000 से अधिक सीटें हैं, जो हाइब्रिड कार्यप्रणाली के तहत लगभग 7,000 कर्मचारियों क...
झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया बड़ा फैसला
Central Zone STATES, Chhattisgarh, Natioanal, Political Parties, Politics

झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया बड़ा फैसला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी मौत, 2013 में परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुआ था हमला जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जगदलपुर स्थित विशेष एनआईए अदालत ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को मामले में दोषी ठहराए गए सभी 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इससे पहले 5 सितंबर 2026 को अदालत ने मामले में सुनवाई का सामना कर रहे सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद अदालत ने सजा सुनाने के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की थी। 25 मई 2013 को हुआ था हमला 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी से गुजर रहा था। इसी दौरान माओवादियों ने काफिले को निशाना बनाकर हमला किया। हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग मारे गए। मृतकों में तत्...
गणेश चतुर्थी पर गण सेना के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ, डॉ. विनायक लूनिया ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट
Central Zone STATES, Delhi (National Capital Territory), Madhya Pradesh, Natioanal, Union Territories

गणेश चतुर्थी पर गण सेना के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ, डॉ. विनायक लूनिया ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से निर्वाह फाउंडेशन की नई शाखा गण सेना का विधिवत शुभारंभ इंदौर। (SDNA) गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर निर्वाह फाउंडेशन की नई शाखा ‘गण सेना’ के सदस्यता महाभियान का शुभारंभ किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनायक लूनिया ने गण सेना की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करते हुए संगठन के उद्देश्यों, सदस्यता अभियान और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। डॉ. विनायक लूनिया ने बताया कि गण सेना एक सनातनी संगठन के रूप में कार्य करेगी। संगठन को भगवान गणेश एवं गणपति की सेना के स्वरूप में पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसका प्रमुख उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार एवं सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाना है। मात्र 11 रुपये रखी गई सदस्यता शुल्क गण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनायक लूनिया ने बताया कि संगठन की ...
नियुक्ति पत्र में अगली ऑनलाइन प्रक्रिया में भागीदारी अनिवार्य, फिर वर्तमान अभियान से बाहर क्यों?
Chandigarh, Natioanal, Union Territories

नियुक्ति पत्र में अगली ऑनलाइन प्रक्रिया में भागीदारी अनिवार्य, फिर वर्तमान अभियान से बाहर क्यों?

— डॉ. विजय गर्ग चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की ऑनलाइन तबादला नीति का उद्देश्य तबादलों में पारदर्शिता, समान अवसर, निष्पक्षता और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करना है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने का मकसद मनमाने प्रशासनिक फैसलों और पक्षपात की संभावना को कम करते हुए पात्र कर्मचारियों को नियमों के तहत तबादला प्रक्रिया में भाग लेने तथा अपनी पसंद के स्टेशन चुनने का अवसर देना है। हालांकि, किसी भी नीति की सफलता उसके निर्माण से अधिक उसके निष्पक्ष और तार्किक क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। इसी संदर्भ में वर्ष 2022 से 2026 के बीच नियुक्त कर्मचारियों की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि इस अवधि में नियुक्त शिक्षकों को ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लेना पड़ रहा है, तो समान अवधि में नियुक्त अन्य विभागों के पात्र कर्मचारियों को इस प्रक्रिया से बाहर रखने का आधार क्या है? मांग किसी कर्मचारी क...
LV Group of Companies के अंतर्गत संचालित SDNA ने शुरू किया देशव्यापी सहयोगी विस्तार अभियान
Delhi (National Capital Territory), Natioanal

LV Group of Companies के अंतर्गत संचालित SDNA ने शुरू किया देशव्यापी सहयोगी विस्तार अभियान

36 राज्यों के क्षेत्रीय मीडिया हाउस को सहयोगी बनाकर कंपनी में शेयरहोल्डर बनाने की पहल; जनशिकायत और जनसुनवाई सेवा भी शुरू नई दिल्ली/इंदौर। LV Group of Companies के अंतर्गत संचालित Sachcha Dost News Agency (SDNA) ने देशभर में अपने मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने के उद्देश्य से देशव्यापी सहयोगी विस्तार अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत देश के 36 राज्यों में कार्यरत क्षेत्रीय मीडिया हाउसों को SDNA के सहयोगी के रूप में जोड़कर उन्हें कंपनी में शेयरहोल्डर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। LV Group of Companies की चेयरपर्सन डॉ. विनायक अशोक लुनिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल SDNA का विस्तार करना नहीं, बल्कि देशभर में ऐसा मजबूत मीडिया नेटवर्क तैयार करना है, जो निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा दे। उन्...
मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य
Maharashtra, mumbai, West Zone States

मुंबई में मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार ने रखा देशव्यापी विस्तार का लक्ष्य

एक वर्ष में 700 से अधिक जिलों में कार्यालय और 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य मुंबई। मारवाड़ी एवं गुजराती समाज के सामाजिक, राष्ट्रहित एवं राजनीतिक विकास तथा समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से स्थापित मारवाड़ी-गुजराती सोशल काउंसिल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में आयोजित हुआ। समारोह में काउंसिल के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजित बागमार के मार्गदर्शन में काउंसिल के अध्यक्ष संपतलाल जैन के नेतृत्व में 25 सक्रिय एवं गतिशील सदस्यों ने पद एवं सामाजिक दायित्व की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं निदेशकों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अ...
नट सम्राट संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती मनाई
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Ujjain

नट सम्राट संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती मनाई

छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक, योग और दंड प्रदर्शन से दी प्रस्तुति उज्जैन। प्रसिद्ध नाटककार एवं संगीतसूर्य केशवराव भोसले की 136वीं जयंती सेवा भारती बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर छात्रावास की बालिकाओं ने समूह गीत, नृत्य, नाटक, योग प्रदर्शन, दंड प्रस्तुति तथा श्रीमद्भगवद्गीता के बारहवें अध्याय का पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नाटककार श्री दुर्गेश बाली ने कहा कि नाटक ऐसी कला है, जो दृश्य-श्रव्य माध्यम के जरिए सीधे दर्शकों के हृदय तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि संगीतसूर्य केशवराव भोसले ने अपना पूरा जीवन संगीत नाटक को समर्पित किया। उन्होंने संगीत नाटक की परंपरा को व्यापक रूप से लोगों के सामने...
भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Central Zone STATES, Jabalpur, Madhya Pradesh

भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों की जमीन की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कृषि को आय के नए साधनों से जोड़ने पर जोर जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार खेती और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से अपनी जमीन सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि भूमि हमारी माता है और यही हमारे उदर-पोषण का आधार है। मुख्यमंत्री मंगलवार को मंत्रालय से भोपाल की करोंद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण किए जाने की स्थिति में किसानों को एक-दो नहीं, बल्कि चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के खेत सरकार के लिए देवस्थल के समान हैं और उनका एक-एक दाना प्रदेश के लिए प्रसाद के समान है। किसानों के पसीने की ह...
शिव तत्व को प्रबंधन शिक्षा में शामिल कर विद्यार्थी बनें भविष्य के सफल लीडर : प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Ujjain

शिव तत्व को प्रबंधन शिक्षा में शामिल कर विद्यार्थी बनें भविष्य के सफल लीडर : प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता

सफल करियर की कुंजी स्वयं को लगातार पुनर्गठित करने की क्षमता : क्रिएटिव गुरु इंजी. पुनीत भटनागर उज्जैन। पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान (जेएनआईबीएम), सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के दीक्षारंभ समारोह के प्रथम चरण का आयोजन पावन सावन माह के द्वितीय सोमवार को किया गया। समारोह में प्रख्यात क्रिएटिव गुरु एवं संस्थान के एल्युमनी इंजी. पुनीत भटनागर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी दौर के अनुरूप स्वयं को लगातार विकसित करने का संदेश दिया। इंजी. पुनीत भटनागर ने कहा कि जेनरेशन जी ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से प्रत्येक उद्योग को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एआई और प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियां केवल तकनीकी, मेडिकल या प्रबंधन विशेषज्ञता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके लिए जिम्मेदार और विवेकपूर...