Friday, November 6

Natioanal

‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा
Entertainment, Natioanal

‘राज कपूर का बेटा हूं, लोग खुद मेरे पास आएंगे’… मंदाकिनी का राजीव कपूर पर खुलासा

‘राम तेरी गंगा मैली’ के चर्चित दृश्य को लेकर भी अभिनेत्री ने बताई शूटिंग की पूरी कहानीमुंबई।(सद्वार्ता) फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात लोकप्रिय हुई अभिनेत्री मंदाकिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव, अभिनेता राजीव कपूर के साथ काम करने और फिल्म के चर्चित दृश्य को लेकर खुलकर बात की।राजीव कपूर को लेकर क्या बोलीं मंदाकिनी?मंदाकिनी ने राजीव कपूर के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि वह स्वभाव से अच्छे व्यक्ति थे, लेकिन उन्हें लगता था कि राज कपूर का बेटा होने के कारण फिल्म में काम पाने के लिए लोगों को खुद उनके पास आना चाहिए।अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने राजीव कपूर से यह बात साझा भी की थी कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से मिलने-जुलने और अपने काम के लिए खुद पहल करने की जरूरत है। हालांकि, फिल्म क...
बाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न?
Bihar, East Zone, Natioanal, Politics

बाढ़ में डूबा बिहार, दीयों पर सियासत! तेजस्वी का ‘100 करोड़’ वाला वार, सरकार से पूछा- राहत जरूरी या जश्न?

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर गरमाई राजनीति; बाढ़ प्रभावितों की मदद को लेकर विपक्ष ने उठाए सवालपटना।(सद्वार्ता) बिहार में बाढ़ का पानी उतरने का नाम नहीं ले रहा और इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि दीये जलाने पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के लाखों लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं, तब सरकारी प्राथमिकता क्या होनी चाहिए।तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के सामने भोजन और स्वच्छ पानी जैसी बुनियादी जरूरतों का संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत एवं बचाव कार्यों पर पर्याप्त ध्यान देने के बजाय सरकारी तंत्र और स्कूलों को दीप प्रज्वल...
ट्रेन दौड़ेगी तो बिजली बनेगी! पटरी के हर झटके में छिपी है ऊर्जा, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कमाल का तरीका
Natioanal, technology

ट्रेन दौड़ेगी तो बिजली बनेगी! पटरी के हर झटके में छिपी है ऊर्जा, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला कमाल का तरीका

नई दिल्ली। अब तक आपने ट्रेन को बिजली खाते हुए देखा होगा, लेकिन आने वाले समय में कहानी कुछ उलटी हो सकती है। ट्रेन जैसे ही पटरी पर दौड़ेगी, उसके वजन और कंपन से बिजली पैदा होगी। वैज्ञानिकों ने रेलवे ट्रैक की थरथराहट को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली तकनीक विकसित की है। खास बात यह है कि इस बिजली का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक की निगरानी करने वाले छोटे-छोटे सेंसरों को चलाने में किया जा सकता है।ट्रेन के झटके अब नहीं जाएंगे बेकार!जब कोई भारी ट्रेन पटरी से गुजरती है तो ट्रैक में तेज कंपन और ऊपर-नीचे होने वाली हलचल पैदा होती है। अब तक इस ऊर्जा का अधिकांश हिस्सा बेकार चला जाता था। नई तकनीक इसी कंपन को पकड़कर उसे बिजली में बदलने का काम करती है।यानी ट्रेन जितनी बार पटरी से गुजरेगी, उतनी बार ट्रैक से ऊर्जा हासिल करने का मौका मिलेगा।झटके से रोटेशन और रोटेशन से बिजलीइस तकनीक में पटरी की ऊपर-नीचे होने वाली गति को ...
‘नाम घसीटना बंद करो, वरना कोर्ट में मिलेंगे!’ दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा
Natioanal, Politics

‘नाम घसीटना बंद करो, वरना कोर्ट में मिलेंगे!’ दिशा सालियान केस पर उद्धव ठाकरे का फूटा गुस्सा

उद्धव बोले- ‘चरित्र हनन की हद हो गई’; अपने और आदित्य ठाकरे के किसी भी संबंध से किया इनकार, कहा- जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जांच करने देंछत्रपति संभाजीनगर। दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर महाराष्ट्र की सियासत में गरमा गया है। CBI द्वारा मामले में FIR दर्ज किए जाने के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने और बेटे आदित्य ठाकरे को मामले से जोड़कर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ने इसे कथित ‘चरित्र हनन’ बताते हुए कहा कि यदि इस तरह के आरोपों का सिलसिला नहीं रुका तो वह कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाएंगे।‘बहुत हो गया, अब कानूनी रास्ता अपनाऊंगा’छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिशा सालियान मामले पर सवाल पूछे जाने पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनका और उनके परिवार का इस मामले से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बार-बार नाम...
हवाई यात्रा पर महंगाई की मार, इंडिगो ने बढ़ाए कई सर्विस चार्ज; इन्फेंट टिकट से बैगेज तक महंगा
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, Travel, Union Territories

हवाई यात्रा पर महंगाई की मार, इंडिगो ने बढ़ाए कई सर्विस चार्ज; इन्फेंट टिकट से बैगेज तक महंगा

नई दिल्ली। (सद्वार्ता) खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगाई का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों से जुड़ी कई अतिरिक्त सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इनमें इन्फेंट टिकट, अतिरिक्त बैगेज, प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग तथा अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की फीस शामिल हैं।इन्फेंट टिकट के शुल्क में बढ़ोतरीतीन दिन से लेकर दो साल तक की उम्र के बच्चों के लिए इन्फेंट शुल्क बढ़ाया गया है। ऑनलाइन बुकिंग में यह शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एयरपोर्ट काउंटर से बुकिंग कराने पर शुल्क 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये हो गया है।इन्फेंट के लिए विमान में अलग सीट नहीं होती और बच्चा माता-पिता की गोद में यात्रा करता है।अतिरिक्त बैगेज भी हुआ महंगाएयरलाइन ने अतिरिक्त बैगेज के शुल्क में भी बदलाव किया है। 15 किलो से अधिक अतिरिक्त बैग...
‘तारीख पर तारीख’ के बाद 10 साल में आया फैसला! जज ने ‘दामिनी’ का डायलॉग याद दिलाया, चरस केस में आरोपी बरी
North Zone STATES, Uttar Pradesh

‘तारीख पर तारीख’ के बाद 10 साल में आया फैसला! जज ने ‘दामिनी’ का डायलॉग याद दिलाया, चरस केस में आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला; जज रवि कुमार दिवाकर बोले- एक दशक तक अदालत के चक्कर काटना भी अपने आप में सजा मुजफ्फरनगर। (सद्वार्ता) फिल्म ‘दामिनी’ का मशहूर संवाद ‘तारीख पर तारीख’ एक बार फिर अदालत की कार्यवाही के दौरान चर्चा में आ गया। मुजफ्फरनगर फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-3 के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने करीब 10 साल पुराने एनडीपीएस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि इतने लंबे समय तक मुकदमे का सामना करना और लगातार अदालत के चक्कर काटना अपने आप में एक सजा के समान है।10 साल तक चलता रहा मुकदमायह मामला मुजफ्फरनगर के पटेल नगर निवासी अशोक भारती से जुड़ा है। पुलिस ने उन्हें 21 अक्टूबर 2015 को भरतिया कॉलोनी के पास गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उनके कुर्ते की दाहिनी जेब से 150 ग्राम चरस बरामद हुई थी।मामला अदालत पहुंचा और करीब एक दशक तक सुनवाई ...
टूटे रिश्ते जोड़ना ही सच्चा धर्म, संवत्सरी पर मिला मैत्री का संदेश
Central Zone STATES, Devotional, Madhya Pradesh

टूटे रिश्ते जोड़ना ही सच्चा धर्म, संवत्सरी पर मिला मैत्री का संदेश

साध्वी उपेन्द्रयशाश्रीजी ने कहा—अहंकार, क्रोध और वैर-विरोध छोड़कर सभी जीवों से मैत्री स्थापित करना ही संवत्सरी की वास्तविक साधना उज्जैन | (सद्वार्ता) आचार्य श्री विजयहीर सूरिश्वरजी बड़ा उपाश्रय एवं श्री केसरियानाथ खाराकुआं मंदिर में संवत्सरी पर्व श्रद्धा, आत्मचिंतन और क्षमाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी उपेन्द्रयशाश्रीजी म.सा. ने संवत्सरी को विश्व मैत्री का पवित्र पर्व बताते हुए कहा कि यह पर्व रिश्तों में आई दूरियों और मनमुटाव की दीवारों को हटाकर एक-दूसरे के करीब आने की प्रेरणा देता है। साध्वीजी ने कहा कि भाई-भाई, सास-बहू, देवरानी-जेठानी, पिता-पुत्र अथवा पड़ोसियों के बीच यदि किसी कारण से वैर-विरोध या मनमुटाव उत्पन्न हो गया है, तो संवत्सरी का सच्चा संदेश उस दूरी को समाप्त करना है। केवल पर्व मनाने से धर्म की पूर्णता नहीं होती, बल्कि मन से अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और प्रतिशोध ...
इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ
Business & Economy, Central Zone STATES, Madhya Pradesh

इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया एसडीबी-2 का उद्घाटन 3.30 लाख वर्गफीट में विकसित नए ब्लॉक से मध्य भारत में तकनीकी क्षमताओं और रोजगार के अवसरों को मिलेगा विस्तार इंदौर, 16 सितंबर 2026 | (सद्वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस परिसर में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक (एसडीबी-2) का शुभारंभ किया। इंफोसिस द्वारा 3 लाख 30 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित किए गए इस नए ब्लॉक से मध्य भारत में कंपनी की तकनीकी क्षमताओं और प्रतिभा पारिस्थितिकी तंत्र को विस्तार मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मजबूत प्रतिभा आधार और तेजी से विकसित हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम के सहयोग से इंदौर एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है। इंफोसिस का निवे...
सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री सारंग ने नरेला के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Central Zone STATES, Madhya Pradesh, Political Parties, Politics

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री सारंग ने नरेला के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर नरेला विधानसभा के हर घर में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ भोपाल, 16 सितंबर 2026 | (सद्वार्ता) सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बुधवार को नरेला विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक एवं राजनीतिक यात्रा राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति मिली है तथा विभि...
बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़
Crime, Organized Crime, Rajasthan, West Zone States

बालोतरा पुलिस ने एलपीजी चोरी और अवैध रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़

रिफाइनरी से निकलने वाले टैंकरों से गैस चोरी का मामला; एलपीजी से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल सिलेंडर और पिकअप जब्त, दो आरोपी दस्तयाब बालोतरा, 16 सितंबर | (सद्वार्ता) बालोतरा पुलिस ने पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रिफाइनरी से विभिन्न डिपो की ओर जाने वाले एलपीजी टैंकरों से गैस चोरी कर अवैध रिफिलिंग करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एलपीजी गैस से भरा टैंकर, 64 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को दस्तयाब किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा राजेश कुमार कावत आईपीएस ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूलसिंह आरपीएस और वृताधिकारी पचपदरा योगेश चौधरी आरपीएस के निकट सुपरविजन में तथा थाना पचपदरा प...