Wednesday, November 4

Health

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रियायती दर पर स्वास्थ्य बीमा दिलाने की पहल करेगा निर्वाह फाउंडेशन
Health, Natioanal

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रियायती दर पर स्वास्थ्य बीमा दिलाने की पहल करेगा निर्वाह फाउंडेशन

आयुष्मान कार्ड से वंचित और महंगा इलाज वहन न कर पाने वाले परिवारों तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाने की योजना, 2027 की शुरुआत से संगठन स्तर पर क्रियान्वयन का प्रयास SDNA | विशेष समाचार देश में आज भी अनेक ऐसे परिवार हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण गंभीर बीमारी की स्थिति में बेहतर इलाज नहीं करा पाते। कुछ परिवार सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के दायरे में नहीं आ पाते, तो कुछ के लिए निजी स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम चुकाना मुश्किल होता है। ऐसे जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्वाह फाउंडेशन रियायती दरों और संभावित अनुदान के माध्यम से मेडिक्लेम एवं स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल करने जा रहा है। निर्वाह फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. विनायक अशोक लूनिया ने यह बात 18 अक्टूबर को अपने पिता स्वर्गीय अशोक जी लूनिया की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित फाउंडेशन की ऑनलाइन ब...
एचआईवी प्रभावित महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर, सेमिनार में छाते व पोषण सामग्री वितरित
Central Zone STATES, Health, Madhya Pradesh

एचआईवी प्रभावित महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर, सेमिनार में छाते व पोषण सामग्री वितरित

(SDNA) उज्जैन। एचआईवी से प्रभावित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समाज में सम्मान एवं समानता का संदेश देने के उद्देश्य से उज्जैन एचआईवी/एड्स नेटवर्क पीपल्स सोसाइटी के विहान कार्यालय में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन वत्सला शर्मा उपस्थित रहीं। सेमिनार के दौरान लायन वत्सला शर्मा ने महिलाओं और संस्था के कर्मचारियों को कुल 20 छातों का वितरण किया। महिलाओं को पोषण सामग्री भी प्रदान की गई। साथ ही सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारीपूर्ण पंपलेट वितरित किए गए। स्वास्थ्य जांच के साथ सावधानी का संदेश कार्यक्रम में महिलाओं एवं संस्था के स्टाफ की ब्लड शुगर जांच की गई। जांच के दौरान तीन लोगों का शुगर स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। उन्हें आगे की आवश्यक जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम क...
मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद से आएगा बदलाव, उज्जैन में कैंपस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित
Central Zone STATES, Health, Madhya Pradesh

मानसिक स्वास्थ्य पर संवाद से आएगा बदलाव, उज्जैन में कैंपस आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की पहल, मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के अनुभव सुनने और सामाजिक कलंक मिटाने पर दिया जोर (SDNA) उज्जैन। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश विकलांग सहायता समिति के मनोविकास विशेष शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित कैंपस आउटरीच कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य विषय “सुने गए वास्तविक अनुभव : असली आवाज़ें, असली बदलाव” रहा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज के मार्गदर्शन में पंडित जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंध संस्थान के निदेशक एवं डीन प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता तथा प्रबंध अध्ययन मंडल के अध्यक्ष प्रो. डॉ. कामरान सुल्तान ने संस्था का भ्रमण किया। इस दौरान उन...
कैंसर की दवा पर 10 गुना MRP! सुप्रीम कोर्ट ने कीमतों पर उठाए तीखे सवाल, कहा- मरीजों पर इतना बोझ क्यों?
Health, Judiciary & Legal, Natioanal, Supreme Court

कैंसर की दवा पर 10 गुना MRP! सुप्रीम कोर्ट ने कीमतों पर उठाए तीखे सवाल, कहा- मरीजों पर इतना बोझ क्यों?

नई दिल्ली। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के इलाज का खर्च पहले ही परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में दवाओं की कीमतों में भारी अंतर का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मंगलवार को कैंसर की दवाओं की कीमतों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने एक ऐसी दवा का उदाहरण सामने आने पर गंभीर सवाल उठाया, जिसकी लागत करीब ₹2,700 बताई गई, जबकि उस पर ₹27,000 की MRP दर्ज थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने सुनवाई के दौरान दवाओं की कीमतों और मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं। अदालत ने सवाल किया कि जब किसी दवा की कीमत और उस पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य के बीच इतना बड़ा अंतर हो सकता है, तो इसका असर आखिर किस पर पड़ता है। सरकारी योजनाओं में खर्च का बोझ किस पर? सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि यदि किसी मरीज...
इंदौर में पहली बार होगा विशेष ‘हीलिंग सेशन’
Central Zone STATES, Health, Indore, Madhya Pradesh

इंदौर में पहली बार होगा विशेष ‘हीलिंग सेशन’

ग्रैंडमास्टर एवं माइंड प्रोग्रामिंग विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका शाह करेंगी मार्गदर्शन इंदौर। 10 अगस्त 2026,  (सद्वार्ता) मीडिया कर्मियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से इंदौर में पहली बार विशेष ‘हीलिंग सेशन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे से 6 बजे तक अभिनव कला समाज, इंदौर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कल्पवृक्ष हीलिंग फाउंडेशन, मुंबई की संस्थापक तथा रейки ग्रैंडमास्टर एवं माइंड प्रोग्रामिंग विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका शाह प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी। सत्र के माध्यम से तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मानसिक शांति और सकारात्मक सोच पर रहेगा जोर मीडिया क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकारों एवं अन्य कर्मियों को अपने कार्य के दौरा...