उज्जैन के गौरांक और अथर्व का मध्यप्रदेश बास्केटबॉल टीम में चयन
राष्ट्रीय स्कूल बास्केटबॉल स्पर्धा में दिखाएंगे दमखम; भोपाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का मिला परिणाम
उज्जैन | SDNA
उज्जैन के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों गौरांक भाटिया और अथर्व सोलंकी ने शहर का नाम राज्य स्तर पर रोशन करते हुए मध्यप्रदेश बास्केटबॉल टीम में स्थान बनाया है। दोनों खिलाड़ी गोरखपुर में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
दोनों खिलाड़ी शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड पर नियमित रूप से प्रशिक्षण लेते रहे हैं। उनके निरंतर अभ्यास और प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन का परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर टीम में चयन के रूप में सामने आया है।
भोपाल में प्रदर्शन ने दिलाई टीम में जगह
उज्जैन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के विजय बाली और ओम सारवान ने बताया कि हाल ही में भोपाल में आयोजित...









