राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्जैन के मुक्केबाजों का दमदार प्रदर्शन, झोली में आए 6 पदक
37वीं मध्य प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नीरज पटेल और सोमराज राठौर ने जीते रजत पदक; लकी गहलोत सहित चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
(SDNA) उज्जैन। ग्वालियर के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित 37वीं मध्य प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में उज्जैन के मुक्केबाजों ने अपनी प्रतिभा, तकनीक और दमखम का शानदार परिचय दिया। 5 से 7 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन उज्जैन के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। टीम ने दो रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में उज्जैन के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल क्षमता साबित की। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।
छह मुक्केबाजों ने पदक जीतकर बढ़ाया उज्जैन का मान
चैंपियनशिप में उज...









